अगर हृदय पत्थर का होता [कविता] - आचार्य संजीव वर्मा "सलिल"


अगर हृदय पत्थर का होता...
*
खाकर चोट न किंचित रोता,
दुःख-विपदा में धैर्य न खोता.
आह न भरता, वाह न करता-
नहीं मलिनता ही वह धोता..
अगर हृदय पत्थर का होता...

*
कुसुम-परस पा नहीं सिहरता,
उषा-किरण सँग नहीं निखरता.
नहीं समय का मोल जानता-
नहीं सँवरता, नहीं बिखरता..
अगर हृदय पत्थर का होता...
*
कभी नींव में दब दम घुटता,
बन सीढ़ी वह कभी सिसकता.
दीवारों में पा तनहाई-
गुम्बद बन बिन साथ तरसता..
अगर हृदय पत्थर का होता...
*
अपने में ही डूबा रहता,
पर पीड़ा से नहीं पिघलता.
दमन, अनय, अत्याचारों को-
देख न उसका लहू उबलता.
अगर हृदय पत्थर का होता...
*
आँखों में ना होते सपने,
लक्ष्य न पथ तय करता अपने.
भोग-योग को नहीं जानता-
'सलिल' न जाता माला जपने..
अगर हृदय पत्थर का होता...
*

1 टिप्पणियाँ:

  1. Harihar says

    साहित्य शिल्पी बहुत सुन्दर लगी। साहित्यिक सामग्री अनेक विधाओं में।


Post a Comment

पिछले अंकों में....

समकालीन कहानियों में भारत से पावन की कहानी- फेसबुक मित्र
सुमन गिरि का प्रेरक प्रसंग काँच की बरनी और दो प्याले चाय*
रचना प्रसंग में विजय कुमार से जानें क्या कविता का अनुवाद संभव है *
आज सिरहाने इला प्रसाद का कहानी संग्रह- उस स्त्री का नाम*
पुनर्पाठ में देखें- कोहिनूर का घर गोलकुंडा
बहुत से काम हैं
लिपटी हुई धरती को फैला दें
दरख़्तों को उगाएँ, डालियों पर फूल महका दें
पहाड़ों को क़रीने से लगाएँ
चाँद लटकाएँ
ख़लाओं के सरों पे नीलगूँ आकाश फैलाएँ
सितारों को करें रौशन
हवाओं को गति दे दें
फुदकते पत्थरों को पंख देकर नग़्मगी दे दें
लबों को मुस्कुराहट
अँखड़ियों को रोशनी दे दें
सड़क पे डोलती परछाइयों को ज़िन्दगी दे दें
खुदा ख़ामोश है,
तुम आओ तो तख़लीक़ हो दुनिया
मैं इतने सारे कामों को अकेले कर नहीं सकता
किसी को टूट के चाहा, किसी से खिंच के रहे दुखों की राहतें झेलीं, खुशी के दर्द सहे कभी बगूला से भटके कभी नदीं से बहे कहीं अँधेरा, कहीं रोशनी, कहीं साया तरह-तरह के फ़रेबों का जाल फैलाया पहाड़ सख्त था, वर्षों में रेत हो पाया।
रुख़्सत होते वक़्त उसने कुछ नहीं कहा लेकिन एयरपोर्ट पर अटैची खोलते हुए मैंने देखा मेरे कपड़ों के नीचे उसने अपने दोनों बच्चों की तस्वीर छुपा दी है तअज्जुब है छोटी बहन होकर भी उसने मुझे माँ की तरह दुआ दी है।